दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

दिल्ली को फरीदाबाद, सोहना और पलवल से जोड़ने वाले DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसका उद्घाटन कर सकते हैं।

दिल्ली से फरीदाबाद, सोहना और पलवल जाने वाले यात्रियों को जल्द ही ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है। DND-जैतपुर-फरीदाबाद-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा हो गया है। ट्रायल रन के दौरान सराय काले खां से सोहना और पलवल तक का सफर जो पीक ट्रैफिक में आम तौर पर करीब तीन घंटे लेता था, वह महज 40 से 45 मिनट में पूरा हो गया। इस नए कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Expressway

DND-जैतपुर-फरीदाबाद एक्सप्रेसवे का अंतिम हिस्सा तैयार (सांकेतिक फोटो)

ट्रायल के दौरान सामने आया सफर के समय में अंतर

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि नए कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली और दक्षिण हरियाणा के बीच आवाजाही पहले से आसान होने की उम्मीद है। इस परियोजना का निरीक्षण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और बिधूड़ी ने हाल ही में किया था। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कॉरिडोर का उद्घाटन इस साल के अंत में कर सकते हैं। हालांकि, उद्घाटन की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।

End of Feed