Dhanteras 2023: धनतेरस के मौके पर इंदौर के इन बाजारों से करें सोने-चांदी की खरीदारी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2023, 06:00 PM IST

इस साल धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जा रहा है। इंदौर में धनतेरस की पूजा-अर्चना का मुहूर्त 01 घंटा 58 मिनट का है।

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Indore 2023: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान इस दिन भगवान धन्वंतरी अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस साल धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को को मनाया जा रहा है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा करने का विधान है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीददारी के साथ बर्तनों की खरीद को भी काफी शुभ माना जाता है। इसलिए अगर आप भी धनतेरस के खास मौके पर खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो जानें इंदौर का सही मुहूर्त।

104901286.

जानें इंदौर में पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पूजा मुहूर्त - शाम 06:03 बजे से रात 08:01 बजे तक

  • अवधि - 01 घंटा 58 मिनट
  • प्रदोष काल - शाम 05:45 बजे से रात 08:19 बजे तक
  • वृषभ काल - 06:03 PM से 08:01 PM तक
  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ - 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12:35 बजे से
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त - 11 नवंबर 2023 को दोपहर 01:57 बजे
धनतेरस के इस शुभ अवसर पर अगर आप इंदौर के बाजारों से सोने-चांदी के साथ-साथ अन्य चीजों की भी खरीदारी करना चाहते है, तो इन बाजारों से काफी किफायती दामों में शॉपिंग कर सकते है।

End of Feed