Dengue Cases in UP: एटा में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, पिछले एक साल का टूटा रिकॉर्ड, मिले इतने केस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 11:54 AM IST

Dengue Cases in Etah: एटा में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले ने पीछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल डेंगू के 45 मरीज मिले थे। वहीं, इस साल बढ़ते मामले ने इस रिकॉड को तोड़ दिया है। अगस्त महीने में डेंगू के केस नियंत्रित में थे। वहीं, इस बार डेंगू के इतने केस चिंता का विषय बना हुआ है।

Etah Dengue Case: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में डेंगू की संख्या में लगातार वृदि हो रही है। बता दें डेंगू के बढ़ते मामले ने पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग डेंगू से किसी भी मरीज की मौत की पुष्टी नहीं कर रहा है। बता दें इस साल अब तक जिले में 64 केस मिल चुके हैं। वहीं, पिछले साल यह आंकड़ा 45 थे। तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रहा है फिर भी डेंगू के इतने केस चिंता का विषय बना हुआ है।

Dengue Cases in UP: एटा में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, पिछले एक साल का टूटा रिकॉर्ड, मिले इतने केस

Dengue Cases in UP: एटा में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, पिछले एक साल का टूटा रिकॉर्ड, मिले इतने केस (फाइल फोटो)

रोजाना बढ़ रहे तीन-चार केस

स्थिति ऐसी है कि हर दिन लगभग तीन-चार नए केस मिल रहे हैं। बता दें डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट कराई जाती है। इसके बाद ही डेंगू के केस घोषित किया जाता है। हालांकि, इस जांच में रैपिड कार्ड को महत्व नहीं दिया जाता, जबकि प्राइवेट डॉक्टर रैपिड कार्ड की टेस्ट से ही पॉजिटिव मानकर मरीजों का इलाज करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में रोजाना ही सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती हैं। हालांकि, अगस्त तक डेंगू के मामले नियंत्रित थे और 4 ही केस मिले थे, लेकिन सितंबर से लगातार बढ़ने के कारण हर दिन तीन-चार नए केस मिल रहे हैं।

End of Feed