अब सराय काले खां से मेरठ दूर नहीं, इस दिन मिलेगी यात्रियों को नमो भारत कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो की सौगात

दिल्ली–मेरठ नमो कॉरिडोर पर तेजी से काम पूरा हो रहा है, जिससे यात्रियों को नमो रेल, मेट्रो और बस से आसान कनेक्टिविटी मिलेगी। अब बेगमपुल से सराय काले खां तक 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर संभव होगा। महज दो दिन बाद 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नमो भारत कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया जाएगा।

Delhi Meerut Namo Corridor: राजधानी के न्यू अशोक नगर तक अब तक पहुंच चुकी नमो भारत रेल जल्द ही सराय काले खां तक पहुंचने लगेगी। इससे यात्रियों को नमो रेल, भारतीय रेलवे, दिल्ली मेट्रो और बसों से सीधा कनेक्शन मिलने लगेगा। इस ट्रेन का ट्रायल रन शुक्रवार को किया जाएगा, जबकि प्रधानमंत्री मोदी 22 फरवरी को दोनों कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद आम जनता के लिए यह कॉरिडोर खुल जाएगा, जिससे सराय काले खां के मेगा ट्रांसपोर्ट हब से यात्री आसानी से अपनी अगली यात्रा के लिए परिवहन साधन चुन सकेंगे। इसके अलावा, मेरठ साउथ नमो स्टेशन से आगे बेगमपुल स्टेशन तक की यात्रा भी अब संभव होगी। यात्री 1 घंटे से भी कम समय में 160 किलोमीटर घंटे की प्रति स्पीड से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन से दिल्ली सराय काले खां तक सफर कर सकते हैं।

Delhi–Meerut Namo Corridor Set to Open (Photo: PTI)

दिल्ली-मेरठ नमो कॉरिडोर खुलने को तैयार (फोटो: पीटीआई)

न्यू अशोक नगर टू मेरठ साउथ नमो स्टेशन

असल में, दिल्ली–मेरठ नमो कॉरिडोर का न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ नमो स्टेशन तक लगभग 55 किलोमीटर लंबा हिस्सा अब तक चालू हो चुका है। बाकी के सेक्शन भी इससे जुड़ेंगे। दिल्ली की ओर, सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक लगभग 5 किलोमीटर लंबा हिस्सा तैयार हो गया है। वहीं, मेरठ साउथ से मोदिपुरम तक का 21 किलोमीटर लंबा मार्ग भी पूरा हो चुका है और दोनों हिस्सों को यातायात के लिए खोलने की तैयारी है।

End of Feed