Delhi Weather Update: दिल्ली में हांड़ कंपाने वाली ठंड; 15 साल का रिकॉर्ड टूटा; जानें 16 जनवरी तक कब कैसा रहेगा पारा

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्रों में मौसम का अजब-गजब रंग देखने को मिल रहा है। कोहरे और शीतलहर के बीच शुक्रवार सुबह लोगों ने इस सीजन की पहली बरसात देखी। वहीं, शनिवार को ठंड ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ा, जब न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री पहुंच गया। यह बीते 15 साल में दस जनवरी की सबसे ठंडी सुबह रही।

राजधानी दिल्ली में सर्दी ने इस बार सारे पुराने पैमाने तोड़ दिए हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो बीते 15 वर्षों में 10 जनवरी की सबसे ठंडी सुबह रही। मौसम विभाग के मुताबिक, 2011 के बाद इस तारीख को इतना कम तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया था। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को पारा 4.6 डिग्री रहा था, जबकि 9 जनवरी 2025 को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

कोहरे और धुंध में लिपटी सुबह

शनिवार की शुरुआत घने कोहरे और धुंध के साथ हुई, जिससे कई इलाकों में दृश्यता काफी घट गई। सुबह के समय लोगों को दफ्तर और स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.2 डिग्री कम रहते हुए 20.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से 2.7 डिग्री नीचे रहा। आर्द्रता का स्तर भी ऊंचा रहा,अधिकतम 100 प्रतिशत और न्यूनतम 44 प्रतिशत।

End of Feed