दिल्ली NSP के D मॉल की 11वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

Delhi Crime: एनएसपी के डी मॉल की 11वीं मंजिल से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है।

Delhi Crime: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में NSP के डी मॉल के 11वीं मंजिल से एक युवक की गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्राइम टीम व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है और साथ ही डी मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस द्वारा हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि डी मॉल में ऊपर से गिरकर मरने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोग यहां कूद कर जान दे चुके हैं।

End of Feed