दिल्ली में दरिंदगी की हदें पार, महिला से रेप के बाद अधमरी हालत में सड़क पर फेंका, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Crime: दिल्ली में ओडिशा की रहने वाली 34 वर्षीय महिला का रेप करने के बाद आरोपियों ने उसे सराय काले खां इलाके में फेंका और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू की।

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां एक 34 वर्षीय महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला का रेप करने के बाद आरोपियों ने उसे अर्द्धचेत (Semi Conscious) हालत में सराय काले खां इलाके में फेंक दिया। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने महिला को देखा और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पीड़िता को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार करीब सुबह 3:30 बजे उन्हें इस घटना की सूचना मिली थी।

Delhi Police

रेप के बाद महिला को दिल्ली के सराय काले खां में फेंका

महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार आरोपी

पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि महिला के साथ किसी और स्थान पर दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे सराय काले खां इलाके में फेंक दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला ओडिशा की रहने वाली है और करीब एक साल से दिल्ली के कटवारिया सराय में अन्य कुछ महिलाओं के साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि अगस्त में किसी विवाद के चलते उसे घर छोड़ना पड़ा और वह कई दिनों तक सड़कों पर रही।

End of Feed