पैसे के विवाद में महिला की हत्या, लाश छिपाकर ले जाते पकड़ा गया आरोपी

नई दिल्ली: द्वारका जिला के डाबरी इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 23 अगस्त को पुलिस को एक PCR कॉल मिली थी, जिसमें एक महिला की लाश मिलने की जानकारी दी गई थी। जांच में पता चला कि मृतका की मां ने अपनी बेटी 'X' (उम्र करीब 20 साल, निवासी बिंदापुर) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पैसे के विवाद में महिला की हत्या, लाश छिपाकर ले जाते पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के दौरान पाया कि 21 अगस्त को महिला को एक इमारत में जाते देखा गया, जहां वह आरोपी सलीम (35), पेशे से दर्जी, निवासी महावीर एन्क्लेव और स्थायी निवासी हरदोई, यूपी के साथ गई थी। बाद में आरोपी को उसी इमारत से महिला की लाश छुपाकर बाहर ले जाते हुए देखा गया।

End of Feed