अब दिल्ली से सधेगा झारखंड, सराय काले खां बस अड्डे के बाहर चौक का नाम बिरसा मुंडा चौक रखा गया, लगी प्रतिमा

दिल्ली में सराय काले खां बस अड्डे के बाहर बड़े चौक का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रख दिया गया है। यहां पर उनकी एक प्रतिमा भी लगाई गई है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उनके जीवन से हम सभी को प्रेरणा मिलती रहेगी।

झारखंड में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को संपन्न हो चुका है और दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को मतदान होगा। झारखंड में तो चुनावी पारा चढ़ा ही है। अब दिल्ली से भी झारखंड को साधने की कोशिश हो रही है।

Birsa-Munda Statue Delhi

दिल्ली में लगी बिरसा मुंडा की प्रतिमा

दिल्ली में सराय काले खां बस अड्डे के बाहर बड़े चौक का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रख दिया गया है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज यानी शुक्रवार 15 नवंबर को इसकी घोषणा की। यहां बिरसा मुंडा की प्रतिमा भी लगाई गई है।

End of Feed