Delhi Crime News: दिल्ली के पंजाबी बाग में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो शातिर गिरफ्तार

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में लूट और डकैती की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों के साथ पंजाबी बाग इलाके में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से घायल दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi Crime News: दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। राजधानी समेत कई राज्यों में बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले इन दोनों बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए उन पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई और वह घायल हो गए। उसी दौरान पुलिस की टीम ने बदमाशों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान एक गोली पुलिसकर्मी को भी लगी थी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण वह बच गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Crime News

दिल्ली के पंजाबी बाग में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

80 आपराधिक मामले दर्ज

बदमाशों का की पहचान रिंकू और रोहित के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ कई 80 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अधिकतर मामले लूटपाट और डकैती के हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश दिल्ली और मध्य प्रदेश में 60 से अधिक मामलों को लेकर वेंटेड है। बदमाश स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए रोकने की कोशिश की। पुलिस को देख बदमाश वहां से फरार होने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाल ही में दोनों बदमाशों ने हथियार के बल पर एमपी के इंदौर में डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

End of Feed