Delhi News: दिल्ली के DPS स्कूल आरके पुरम को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2024, 03:43 PM IST

दिल्ली के आरके पुरम स्थित डीपीएस स्कूल में बम ब्लास्ट करने को लेकर स्कूल प्रिंसिपल को एक मेल आया है।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आरके पुरम स्थित डीपीएस स्कूल में बम ब्लास्ट करने को लेकर स्कूल प्रिंसिपल को एक मेल आया है। ब्लास्ट की धमकी को लेकर दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने ऐतिहातन बच्चों को बाहर निकाल कर स्कूल खाली करवा दिया है। पुलिस पिछले 2 घंटे से सर्च ऑपरेशन में जुटी है। लेकिन, अभी तक ऐसी कोई सामाग्री नहीं मिली है। पुलिस को शक है कि किसी शरारती तत्व ने इस तरह की ओछी हरकत की है।

DPS School Bomb Blast Threat

DPS स्कूल को मिली बम ब्लास्ट की धमकी

छात्रावास की गहन तलाशी

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीणा ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मीणा ने कहा, ‘‘बम का पता लगाने वाले दल (बीडीटी) ने स्कूल और छात्रावास की गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मामले में आगे की जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि धमकी के बारे में डीपीएस स्कूल प्रबंधन से फोन पर सूचना मिलने के बाद बीडीटी और श्वान दस्ते ने पूरे परिसर की तलाशी ली। सूत्रों ने बताया कि स्कूल को सुबह करीब नौ बजे एक ईमेल मिला जिसमें स्कूल परिसर में दो बम होने की बात की गई थी जिसके बाद प्रशासन ने पुलिस को इस बारे में तत्काल सूचित किया।

End of Feed