Delhi High Court News: सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के फैसले को डबल बेंच में चुनौती दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुशांत के पिता की याचिका पर नोटिस जारी किया है। अदालत में इस मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता फिर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे।
सुशांत के पिता फिर पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट
सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने सुशांत के जीवन पर आधारित चार फिल्मों और दो किताबों पर रोक लगाने की मांग की है। सुशांत के पिता ने सुशांत सिंह राजपूत की प्रतिष्ठा, निजता और अधिकारों की रक्षा को लेकर याचिका दखिल की है। याचिका में कहा कि फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' एक ऑनलाइन मंच पर प्रसारित की जा रही है और इसमें मानहानिकारक बयान हैं और यह सुशांत सिंह राजपूत के 'व्यक्तित्व अधिकारों' का उल्लंघन करती है।
सिंगल बेंच ने सुनवाई के दौरान क्या कहा था?
दिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की रिलीज़ पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पब्लिसिटी और निजता के अधिकार हेरिटेबल नहीं होते है,अभिनेता की मौत के साथ यह अधिकार खत्म हो गए।
'फिल्म बनाने से पहले नहीं ली थी इजाजत'
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के पास गोपनीयता, प्रचार और व्यक्तित्व के अधिकार थे और यह तमाम अधिकार सुशांत सिंह की मृत्यु के साथ खत्म हो गया, यह हेरिटेबल नहीं है। याचिका में कहा था कि फिल्म में दिवंगत अभिनेता की निजता के अधिकार का उल्लंघन किया गया है। याचिका में ये भी आरोप लगाया गया है कि फिल्म बनाने से पहले इसकी इजाजत नहीं ली गई थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
