Delhi Pollution: क्या दिल्ली में इस बार प्रदूषण पर होगा कंट्रोल? सरकार ने की ये व्यवस्था

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण पर कंट्रोल पाने के लिए सरकार ने खास व्यवस्था की है। इसके तहत बायो डी-कंपोजर के छिड़काव की शुरुआत की गई है, ताकि पराली गल सके। यह कंपोजर मुफ्त में दिया जाएगा।

Delhi Pollution: दिल्ली में पराली को गलाने के लिए बायो डी-कंपोजर के छिड़काव की शुरुआत की गई। यह शुरुआत गुरुवार को दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र पल्ला से आरंभ हुई। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक दिल्ली सरकार इस साल पांच हजार एकड़ से ज्यादा खेतों में निशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करेगी। बायो डी-कंपोजर के छिड़काव के लिए 11 टीमों का गठन किया गया है।

Delhi Pollution

फाइल फोटो।

मुफ्त में मिलेगा कंपोजर

दिल्ली में बासमती और गैर बासमती धान के सभी खेतों में सरकार की तरफ से निशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव किया जाएगा। डी-कंपोजर के छिड़काव के लिए अभी तक दिल्ली के 841 किसानों ने फार्म भरा है।

End of Feed