Bomb Threat: दिल्ली में स्कूलों को फिर से मिली बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन शुरू; नौ दिनों में पांचवीं घटना

दिल्ली में मंगलवार को फिर से कुछ स्कूलों को बम की धमकी मिली। यह इस सप्ताह की दूसरी और राष्ट्रीय राजधानी में नौ दिनों में पांचवीं घटना है। इससे पहले सोमवार को डीपीएस आरके पुरम सहित करीब 20 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे।

Delhi School Bomb Threat: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी मिली है। यह इस सप्ताह की दूसरी और पिछले नौ दिनों में पांचवीं ऐसी घटना है। इससे पहले सोमवार को डीपीएस आरके पुरम सहित लगभग 20 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे। फिलहाल उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सरस्वती विहार स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल से बम की धमकी के बारे में एक कॉल आई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।

bomb threat

स्कूलों को मिली बम की धमकी।

अभिभावकों में डर का माहौल

बता दें कि दिल्ली के स्कूलों को लगातार मिल रही बम की धमकियों से अभिभावकों में डर का माहौल है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इन घटनाओं को बेहद गंभीरता से ले रही हैं और मामले की जांच में जुटी हुई हैं। हालांकि, अभी तक इन धमकियों के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है।

End of Feed