Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर कैसी रहेगी सुरक्षा? अर्द्धसैनिक बलों की इतनी कंपनियां रखेंगी पैनी नजर; AI की आंख से बचना होगा मुश्किल

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 70 कंपनियां सुरक्षा पर तैनात रहेंगी। साथ ही15 हजार पुलिसकर्मी भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। नई दिल्ली में कई हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजधानी में अर्द्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियों और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी और सीसीटीवी निगरानी तथा साइबर विशेषज्ञ अधिकारियों को संचालन की देखरेख के लिए तैनात किया जाएगा। पहले ही बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था स्थापित कर ली है। जांच और जामा तलाशी की छह स्तरीय व्यवस्था है। इसके अलावा, बहुस्तरीय बैरिकेडिंग होगी। हमने नयी दिल्ली जिले में कई हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिनमें चेहरा पहचान प्रणाली (एफआरएस) वाले कैमरे भी शामिल हैं।

Republic-Day_Parade

गणतंत्र दिवस परेड की फाइल फोटो

15,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

अधिकारी ने कहा कि एफआरएस सिस्टम वाली गाड़ियां भी तैनात की जाएंगी। कैमरे डेटाबेस से जुड़े हैं, ताकि अपराधियों की तुरंत पहचान की जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही पुलिस की टीम कई सुरक्षा एजेंसियों के साथ अभ्यास कर रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अर्द्धसैन्य बलों की 70 से अधिक कंपनियां और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सभी जिलों के पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। पुलिस अधिकारी ‘हाई अलर्ट’ पर रहेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देंगे।

End of Feed