आरएसएस, एबीवीपी, बीजेपी... 10 पॉइंट में जानिए कैसा रहा रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

Rekha Gupta's Political Journey: पहले RSS, इसके बाद ABVP और फिर BJP... एक कार्यकर्ता से राजधानी के मुख्यमंत्री तक रेखा गुप्ता का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने आरएसएस और छात्र राजनीति से होते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने तक का सफर तय किया है। आपको उनके सफर से जुड़ी 10 अहम बातें इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Delhi New Chief Minister Rekha Gupta: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रही हैं, जिन्होंने राजधानी में महिला कल्याण के लिए काफी काम किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से लंबे समय से जुड़ी 50 वर्षीय रेखा हाल में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। उन्हें बुधवार को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है, जिसने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के 10 साल के शासन को समाप्त कर दिया है।

Rekha Gupta's Political Journey

रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनने तक का सफर कैसा रहा?

दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम

हरियाणा के जुलाना में जन्मी गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम स्नातक हैं। बाद में उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की और एक वकील के रूप में भी काम किया।

End of Feed