कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को दिल्ली के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रियंका गांधी ने परमा एकादशी के अवसर पर दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी मंदिर में भगवान शिव के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया-"शनिवार को परमा एकादशी के शुभ अवसर पर दिल्ली के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। भगवान महादेव सभी देशवासियों पर कृपा बनाये रखें।"
ज्ञात हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और कई अन्य राज्यों के दौरे के दौरान भी मंदिरों के दर्शन करती रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
