दिल्ली में पॉल्यूशन का स्तर हुआ कम, 'खराब' की श्रेणी के करीब AQI, अभी भी कई इलाके रेड जोन में

Delhi Pollution: दिल्ली की एयर क्वालिटी में आज सुधार देखने को मिल रहा है। एक्यूआई खराब की श्रेणी के करीब आ गया है। आज सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 302 दर्ज किया गया। हालांकि दिल्ली के कई इलाके अभी भी रेड जोन में बने हुए हैं। सबसे ज्यादा एक्यूआई शादीपुर में दर्ज किया गया। यहां पर 350 से अधिक एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। किसी दिन एक्यूआई बेहद खराब स्तर पर पहुंच रहा है, तो कभी गंभीर श्रेणी में एयर क्वालिटी दर्ज की जा रही है। आज सुबह दिल्ली में प्रदूषण से हल्की राहत नजर आ रही है। राजधानी में पॉल्यूशन का स्तर कम होकर खराब श्रेणी के करीब पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 10 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 302 दर्ज किया गया, वहीं मंगलवार को शाम 4 बजे यह 343 था। आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में धुंध की परत छाई दिखी। वहीं कालिंदी कुंज में यमुना नदी में भी प्रदूषण का स्तर अधिक बना हुआ है। आज भी पानी में झाग तैरता हुआ दिखाई दिया।

Delhi pollution

दिल्ली में प्रदूषण

शादीपुर में रहा सबसे अधिक एक्यूआई

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता का आंकड़ा दर्ज करने वाले 38 निगरानी केंद्रों में से कहीं भी एक्यूआई का स्तर गंभीर श्रेणी में नहीं दर्ज हुआ। लेकिन अभी भी हवा जहरीली बनी हुई है। आज सुबह 10 बजे सबसे अधिक एक्यूआई शादीपुर में 377 दर्ज किया गया। इसके अलावा कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर रेड जोन में दर्ज किया गया। इनमें आनंद विहार, बवाना, आईटीओ, जहांगीरपुरी, मुंडका, नेहरू नगर, आरके पुरम, शादीपुर जैसे इलाके शामिल हैं।

End of Feed