Narendra Modi Gorakhpur Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी सात जुलाई को गोरखपुर जाएंगे। वह गोरखपुर में गीता प्रेस के एक कार्यक्रम में भी शरीक होंगे। गोरखपुर के बाद वह भगवान बुद्ध की धरती कुशीनगर का भी दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक PM मोदी सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक गीता प्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद कुशीनगर के लिए रवाना होंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री का गीता प्रेस गोरखपुर का दौरा ऐसे समय होने जा रहा है जब कुछ दिनों पहले उसे वर्ष 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार देने की घोषणा पर विवाद हुआ है। इस विवाद के बाद गीता प्रेस ने कहा कि वह पुरस्कार स्वरूप मिलने वाली एक करोड़ की राशि स्वीकार नहीं करेगा।
सात जुलाई को पीएम मोदी गोरखपुर जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
