Delhi: पीएम मोदी आज ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का करेंगे उद्घाटन, भारत मंडपम में होगा कार्यक्रम

Rural India Festival 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में आज ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह महोत्सव 9 जनवरी तक चलने वाला है।

Rural India Festival 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह 10:30 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में 'ग्रामीण भारत महोत्सव 2025' का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते हुए ये महोत्सव 4 (शनिवार) से 9 जनवरी तक चलेगा। इसका विषय 'विकसित भारत 2047 के लिए एक समावेशी ग्रामीण भारत का निर्माण' और आदर्श वाक्य 'गांव बढ़े, तो देश बढ़े' है।

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्देश्य

महोत्सव का उद्देश्य विभिन्न चर्चाओं, कार्यशालाओं और दक्षता के माध्यम से ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ाना, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाना और ग्रामीण समुदायों में इनोवेशन को बढ़ावा देना है। इसके उद्देश्यों में वित्तीय समावेशन पर ध्यान देने और टिकाऊ कृषि विधियों को अपनाकर उत्तर-पूर्व भारत पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के साथ ग्रामीण आबादी के बीच आर्थिक स्थिरता और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देना शामिल है।

End of Feed