देशवासियों ने मां के नाम लगा दिए 52 करोड़ पेड़, आपने अपनी मां के नाम पर लगाया क्या?

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को शुरू हुए पौधारोपण अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' में अब तक बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के तहत देशभर में 52 करोड़ पौधे अब तक लगाए जा चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे लोग
  • सबसे अधिक पौधे यूपी में 14.98 करोड़ रोपे गए
  • सितंबर तक 80 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: देश में 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण अभियान के तहत अब तक करीब 52 करोड़ पोधे रोपे जा चुके हैं। जून में शुरू हुए इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीन महीने में ही लोगों ने अपनी मां के नाम पर पौधे लगा दिए।अभियान के तहत इस साल सितंबर तक 80 करोड़ पौधे लगाने की योजाना है। मार्च 2025 तक कुल 140 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े। इसके लिए संस्थाओं, संगठनो और समुदाय आधारित संगठनों व स्थानीय निकायों को शामिल होने को कहा गया है।

Planting

पौधारोपण अभियान को बड़ी सफलता (सांकेतिक फोटो)

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ अभियान

इस अभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को की गई थी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पौधा लगाकर अभियान को शरू किया था। पौधारोपण के इस अभियान का नाम एक पेड़ मां के नाम रखा गया। जिसे अब तक बड़ी सफलता मिली है। सभी राज्यों में यह अभियान पूरे जोर-शोर से चला है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अभियान को जलवायु परिवर्तन जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों से धरती को बचाने के लिए देश में शुरू किया गया था। पौधारोपण के इस अभियान में खास ध्यान इस बात पर दिया गया है कि रोपे गए पौधों को जिंदा भी रखा जाए और उनकी देखभाल भी की जाए।

End of Feed