ऑपरेशन शीशमहल: BJP का केजरीवाल के घर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना, कहा-सीएम का बंगला देखने का मौका सबको मिले

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 1, 2023, 03:04 PM IST

भाजपा केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए आरोप लगा रही है कि मुख्यमंत्री ने 2020-22 के दौरान अपने आधिकारिक आवास के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए।

Operation Sheesh Mahal: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास परिसर में 45 करोड़ रुपये के खर्च से किए गए सौंदर्यीकरण को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार को उनके आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। भाजपा ने मुख्यमंत्री से सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के आवास के द्वार आम जनता के लिए खोलने का आग्रह किया ताकि वे खुद उनकी आलीशान जीवनशैली को देख सकें, भले ही प्रवेश के लिए टिकट हो।

Arvind kejriwal

बीजेपी का केजरीवाल के घर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

चांदनी चौक से भाजपा सांसद हर्षवर्धन ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए कहा कि केजरीवाल को अपना बंगला आम लोगों के लिए खोलना चाहिए ताकि वे वहां हुए नवीनीकरण का काम देख सकें। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह प्रवेश टिकट जारी करके भी ऐसा कर सकते हैं।

End of Feed