लुटियंस दिल्ली का प्रवेश द्वार बनेगा नया घंटाघर, डिजाइन को मिली DUAC की मंजूरी, साल के अंत तक होगा तैयार

लुटियंस दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के पास बनेगा 27 मीटर ऊंचा घंटाघर। यह लुटियंस दिल्ली की पहचान बनेगा। बताया जा रहा है कि इसका साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। घंटाघर का निर्माण दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

Delhi: नई दिल्ली के लुटियंस इलाके में घंटाघर बनाने की तैयारी की जा रही है। नया घंटाघर लुटियंस इलाके के तालकटोरा स्टेडियम के पास स्थित शंकर रोड गोल चक्कर के निकट बनाया जाएगा। घंटाघर को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। इसके डिजाइन को दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन (DUAC) द्वारा मंजूरी दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) द्वारा लुटियंस में बनने रहे नए घंटाघर को इस वर्ष के अंत तक यानी दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। आइए आपको बताएं इस नए घंटाघर में क्या खास होने वाला है।

Clock Tower

लुटियंस दिल्ली का प्रवेश द्वार बनेगा नया घंटाघर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

लुटियंस का प्रवेश द्वार बनेगा घंटाघर

NDMC के उपाध्यक्ष (Vice President) कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि घंटाघर को 27 मीटर ऊंचा बनाया जाएगा। इसमें चार दो-मीटर व्यास (Diameter) वाली गोलाकार घड़ियां होंगी। इसका निर्माण आरसीसी से किया जाएगा। चारों ओर क्ले ब्रिक, रेलिंग तथा मार्बल का इस्तेमाल करके इसे और आकर्षक बनाया जाएगा। ताकि इसकी खूबसूरती में कोई कमी न रहे। घंटाघर के अंदर मरम्मत और रखरखाव के लिए सीढ़ियां बनाई जाएगी, ताकि आगामी समय में मरम्मत की आवश्यकता पड़ने पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

End of Feed