घने कोहरे की आगोश में दिल्ली-एनसीआर, गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, ये ट्रेनें- फ्लाइट्स भी लेट

दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर भारत के कई हिस्सें आज घने कोहरे की आगोश में हैं। जिस कारण थोड़ी दूर की चीजे भी धुंध में नजर नहीं आ रही। कोहरे ने सिर्फ सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों को ही नहीं बल्कि ट्रेन और फ्लाइट्स को भी प्रभावित किया है। कई शहरों की फ्लाइट्स खराब विजिबिलिटी के कारण लेट है। वहीं 24 ट्रेनें भी देरी से ही चल रही है।

Dense Fog in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे का प्रकोप है। कोहरे ने यातायात के पहिए धीमे कर दिए हैं। घने कोहरे की वजह से ट्रेन, सड़क और हवाई यातायात सभी प्रभावित हो रहे हैं। हाईवे पर फर्राटा भरती गाड़ियों की रफ्तार पर लगाम लग गई है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण बहुत सी ट्रेनें भी देरी से चल रही है। इसके अलावा कई एयरलाइनों की उड़ाने भी कम विजिबिलिटी के कारण प्रभावित हुई हैं। आज सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा। इतने घने कोहरे में थोड़ी सी दूरी पर भी कुछ नहीं दिख रहा था। इस कारण लोगों को सुबह के समय भी हैडलाइट ऑन करके गाड़ी चलानी पड़ी।

Train in fog

सांकेतिक फोटो

कोहरे के कारण 24 ट्रेनें लेट

घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली और यहां से रवाना होने वाली ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। इसके अलावा कुछ रूटो पर चलने वाली ट्रेनों के समय में ही बदलाव हुई है। दिल्ली से रवाना होने वाली कम से कम 24 ट्रेनें मौसम संबंधी स्थितियों के कारण लेट चल रही हैं। इनमें अयोध्या एक्सप्रेस चार घंटा लेट चल रही है, तो वहीं बिहार क्रांति और श्रम शक्ति एक्सप्रेस तय समय से 3 घंटे से ज्यादा लेट है, जबकि गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन 2 घंटे से अधिक लेट है।

End of Feed