दिल्ली-एनसीआर में FIITJEE इंस्टीट्यूट पर लगा ताला, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, गुस्साए अभिभावकों ने दर्ज कराई FIR

दिल्ली-एनसीआर में स्थित FIITJEE इंस्टीट्यूट के केंद्रों के अचानक बंद होने से छात्र और अभिभावक परेशान है। छात्रों के माता-पिता ने एडवांस फीस और बिना नोटिस के सेंटर को बंद करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

FIITJEE Centres Closed: भोपाल, गाजियाबाद और नोएडा के बाद अब दिल्ली में भी FIITJEE इंस्टिट्यूट बंद होने लगे हैं। इससे जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों की पढ़ाई पर असर हो रहा है। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में कई फिटजी केंद्र अचानक बंद हो रहे हैं। कई शिक्षकों ने महीनों से वेतन न मिलने के कारण इस्तीफा दे दिया है। इंस्टीट्यूट के अचानक बंद होने से बच्चों और उनके अभिभावक परेशान नजर आ रहे हैं। अभिभावकों द्वारा FIITJEE के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है।

FIITJEE

दिल्ली-एनसीआर में FIITJEE इंस्टीट्यूट पर लगा ताला

नोएडा और गाजियाबाद में FIITJEE केंद्रों के खिलाफ मामला दर्ज

End of Feed