Delhi Murder: मसूदपुर फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में तीन युवकों ने शराब की बोतल तोड़कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध भी कुबूल कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के बाद उल्टी करने के कारण उनके बीच विवाद शुरू हुआ था।

KEY HIGHLIGHTS
  • शराब पीने के बाद तीन युवकों ने व्यक्ति की हत्या की
  • शराब की बोलत तोड़कर और चाकू से किया हमला
  • वारदात के कुछ घंटों बाद ही पकड़ गए तीनों आरोपी

Delhi Murder: दिल्ली के मसूदपुर फ्लाई ओवर के पास मंगलवार देर रात तीन युवकों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। हत्या से पहले तीनों युवकों ने व्यक्ति को शराब पिलाई। जिसके बाद इनमें से एक आरोपी ने उसके सोने के स्थान पर पर उल्टी कर दी। जिसको लेकर इनके बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने शराब की बोतल तोड़कर व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान जॉन मद्रासी के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों के भीतर ही आरोपियों की पहचान कर ली और उन्होंने गिरफ्तार कर लिया।

Delhi Murder

एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

आरोपियों ने कुबूल किया अपराध

आरोपियों की पहचान अमन, आमिर और जीवन के रूप में हुई है। तीनों युवक कूड़ा बीनने का काम किया करते हैं। वहीं मृतक सीवर की सफाई का काम करता था। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कुबूल कर लिया है। अमन और जीवन ने बताया कि आमिर को 800 रुपये का बकाया जीवन को देना थे। बकाया लेने के लिए अमन और जीवन मसूदपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचे थे। वहां पहुंचकर तीनों ने छाड़ियों के पास शराब पीना शुरू कर दिया। मृतक जॉन ने पीने की जगह के पास अपना बिस्तर रखा था। जहां पर बैठकर तीनों शराब पीने लगे। इस दौरान अमन ने जॉन के बिस्तर पर उल्टी कर दी। जिसपर जॉन ने अमन को गाली दी। जिसके बाद अमन ने शराब की बोतल तोड़कर और जीवन ने चाकू से जॉन की छाती पर हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई।

End of Feed