Delhi News: मामूली सी बात पर हुई बहस, इतने में मार दिया चाकू; युवक की मौत

New Delhi: दिल्ली के विकासपुरी में कथित तौर पर छह लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर मर्डर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार संजय अपने दोस्त मनीष के साथ इलाके में घूम रहा था, तभी वहां कुछ स्थानीय लोगों से उसकी बहस हो गई, जिसके बाद संजय को बुरी तरह पीटा गया और उसे चाकू मारा गया-

New Delhi: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में कथित तौर पर छह लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विकासपुरी के इंदिरा कैंप निवासी संजय के रूप में हुई है और वह पेशे से वाहन चालक था। विकास पुरी में हुई इस घटना के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में मंगलवार रात करीब 11 बजे जानकारी मिली थी।

delhi News

दिल्ली में मामूली बात पर एक यूवकी हत्या

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि विकास पुरी में हुई इस घटना के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में मंगलवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘संजय अपने दोस्त मनीष के साथ इलाके में घूम रहा था, तभी वहां कुछ स्थानीय लोगों से उसकी बहस हो गई, जिसके बाद संजय को बुरी तरह पीटा गया और उसे चाकू मार दिया गया। मनीष अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा।’’

End of Feed