Delhi News: दिल्ली में बैन के कारण घर में ही पटाखे बनाने की कोशिश, विस्फोट से एक युवक की गई जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 11, 2023, 04:36 PM IST

दिल्ली के वेलकम इलाके में पटाखे बनाने के दौरान हुए विस्फोट में 21 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Delhi News: दिल्ली के वेलकम इलाके में घर पर पटाखे बनाने की कोशिश करने के दौरान हुए विस्फोट में एक 21 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिसअधिकारियों ने कहा कि ऐसी संभावना है कि पीड़ित घर पर सल्फर और पोटाश मिलाकर पटाखे बना रहा था, "लेकिन इसमें विस्फोट हो गया और वह बुरी तरह घायल हो गया।" पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, जो विस्फोट में घायल हो गया था, उसे इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार रात 8:30 बजे उसने दम तोड़ दिया।

firecrackers ban in delhi

घर में पटाखे बनाते समय विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने कहा कि उन्हें 10 नवंबर को दोपहर 2:10 बजे वेलकम इलाके में विस्फोट और एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध में फोन आया । उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि पीड़ित को दोपहर करीब दो बजे अपने घर में किसी अज्ञात सामग्री से विस्फोट के बाद चोट लगी थी।

End of Feed