दिल्ली में महिला सम्मान योजना शुरू, केजरीवाल ने खुद कराया रजिस्ट्रेशन; बताई पूरी प्रक्रिया

दिल्ली में महिला सम्मान योजना के लिए सोमवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद ही महिलाओं को इस प्रक्रिया के बारे में समझाया। उन्होंने अपने हाथों से पहला रजिस्ट्रेशन कराया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सरकार की योजना धरातल पर रूप लेने लगी है। दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में महिला सम्मान योजना के तहत पहला रजिस्ट्रेशन अपने हाथों से किया। इस दौरान वह अपनी विधानसभा क्षेत्र किदवई नगर पहुंचे, जहां एक घर में जाकर महिला का रजिस्ट्रेशन किया। उनके साथ वर्तमान सीएम आतिशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Mahila Samman yojna

रजिस्ट्रेशन करवाते हुए अरविंद केजरीवाल।

केजरीवाल ने बताई पूरी प्रक्रिया

अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से वोटर आईडी कार्ड मांगा और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिला तभी इस योजना के लिए पात्र होंगी, जब उनके पास वोटर आईडी कार्ड होगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए एक नंबर पर मिस कॉल करना है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

End of Feed