दिल्ली में छह दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, एक्साइज विभाग ने जारी किया आदेश

Liquor Shops: दिल्ली में छह दिनों तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसे लेकर एक्साइज विभाग ने आदेश जारी किया है। बता दें कि अक्टूबर और नवंबर में पर्व की वजह से यह फैसला लिया गया है।

Liquor Shops: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने वाले दो महीनों में छह दिनों तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में एक्साइज विभाग ने आदेश जारी किया है। एक्साइज विभाग के आदेश में बताया गया है कि दिल्ली में अक्टूबर महीने में 2, 12, 17, और 31 तारीख को शराब की दुकान बंद रहेंगी। इसके अलावा नवंबर महीने में 15 और 24 तारीख को शराब की दुकान बंद रहेगी। यानी कि कुल मिलाकर दिल्ली में छह दिनों तक शराब की दुकानें बंद रहने वाली है।

End of Feed