Delhi Traffic Advisory: जन्माष्टमी पर दिल्ली के इन रास्तों से बिल्कुल ना गुजरे, वरना समय से घर नहीं पहुंच पाएंगे

Delhi Traffic Advisory: कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दिल्ली के मंदिरों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बिरला मंदिर समिति द्वारा आज शोभायात्रा निकाली जा रही है। जन्माष्टमी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कुछ रास्तों पर जाने के बचने की सलाह दी है और भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।

Delhi Traffic Advisory: सोमवार (26 अगस्त 2024) को पूरे भारत में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) के अवसर पर राजधानी दिल्ली में धूम मची हुई है। शहर के मंदिरों को सजाया गया है। यहां भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। भक्त अपने आराध्य के दर्शन करने मंदिर पहुंचेंगे। इस बीच दिल्ली के बिरला मंदिर समिति द्वारा शाम 6 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भारी संख्या में भक्त पहुंचेंगे। शोभा यात्रा और अन्य कार्यक्रमों के चलते आसपास की सड़कों पर जाम लग सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में डायवर्सन और उन रास्तों के बारे में जानकारी दी गई हैं, जहां वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यात्री घर से निकले से पहले एडवाइजरी जरूर चेक करें।

Delhi Traffic Advisory

जन्माष्टमी पर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस द्वारा एडवाइजरी में बताया गया है कि शाम 6 बजे बिरला मंदिर समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में 300-400 से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शोभायात्रा में बैंड, रथ व झांकियां निकाली जाएंगी। इसलिए बिरला मंदिर और आसपास के मार्गों पर शाम 6 बजे के बाद से यात्रा पूरी होने तक जाम रहने की संभावना है। भारी और मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों पर जान से बचने की सलाह दी है -

End of Feed