Trade Fair 2024: ट्रेड फेयर की टिकट लेनी है तो कहीं भी क्यों जाना, आपकी अपनी दिल्ली मेट्रो APP पर मिल तो रही है

Trade Fair 2024: दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू हो गया है। आम जनता के लिए ट्रेड फेयर 19 नवंबर से शुरू होगा। इस बार आप इसकी ऑनलाइन टिकट भी बुक कर सकते हैं, वो भी डीएमआरसी की ऐप का प्रयोग करके। साथ ही ऑफलाइन टिकट दिल्ली मेट्रो के 55 स्टेशनों पर मिलेगी।

Trade Fair 2024: दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला यानी ट्रेड फेयर की शुरुआत 14 नवंबर बाल दिवस के दिन से हो गई है। इस दौरान कुछ दिन कारोबारियों (Business Visitors) के लिए रिजर्व किए गए हैं। आम जनता के लिए ट्रेड फेयर 19 नवंबर से 27 नवंबर तक खुला रहेगा। इसकी टिकट दिल्ली मेट्रो के शहीद स्थल, दिलशाद गार्डन, रिठाला, आजादपुर, गुरुग्राम, मिलेनियम सिटी सेंटर, समयपुर बादली समेत 55 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप ऑनलाइन मोड में भी मेले की टिकट बुक कर सकते हैं। ये पहली बार है कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध है। आइए अब आपको बताएं कि किन मेट्रो स्टेशनों से आप टिकट ले सकते हैं, बच्चों और बड़ों की टिकट की कीमत कितनी है।

Trade Fair 2024

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला

ट्रेड फेयर टिकट की कीमत

व्यावसायिक आगंतुकों (Business Visitors) के लिए 14 से 18 नवंबर को टिकट की कीमत 500 रुपये प्रति व्यक्ति है। 14 से 18 तक बच्चों की टिकट की कीमत 150 रुपये है। उसके बाद 19 नवंबर से ट्रेड फेयर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस दौरान वीकेंड पर टिकट की कीमत अलग है और वीक डे पर अलग होगी। वीक डे में 19 से 22 तक वयस्कों की टिकट 80 रुपये प्रति व्यक्ति है। वहीं बच्चों की टिकट 25 नवंबर से 27 नवंबर तक 40 रुपये है। वीकेंड के दिन यानी 23 और 24 नवंबर को वयस्कों की टिकट 150 रुपये और बच्चों की टिकट 60 रुपये है।

End of Feed