Mahakumbh 2025: आध्यात्मिक नगरी प्रयागराज में अगले साल 2025 में महाकुंभ लगने जा रहा है। महाकुंभ मेले में पूरे देश से श्रद्धालु पहुंचेंगे। उनके आने के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। आइए, हम आपको बताते हैं कि अगर आप दिल्ली एनसीआर (जैसे- नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद) में रहते हैं तो आप महाकुंभ तक कैसे पहुंचे। आपके लिए क्या व्यवस्थाएं मौजूद हैं और सरकार ने दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए महाकुंभ तक पहुंचने के लिए क्या तैयारी की है।
फाइल फोटो।
आध्यात्मिक यात्रा का आनंद
दिल्ली-एनसीआर से महाकुंभ की यात्रा एक आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ यात्रा का भी एक रोमांचक अनुभव होने वाला है। लाखों श्रद्धालु इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए दूर-दूर से आने की तैयारी में हैं। अगर आप भी दिल्ली एनसीआर से महाकुंभ जाने की योजना बना रहे हैं, तो यहां आपको यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी।
दिल्ली-एनसीआर से महाकुंभ तक पहुंचने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं।
- ट्रेन: सबसे लोकप्रिय विकल्प ट्रेन है। दिल्ली से प्रयागराज के लिए कई ट्रेनें चलती हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार सामान्य या एक्सप्रेस ट्रेन चुन सकते हैं।
- बस: कई निजी और सरकारी बसें दिल्ली-नोएडा से प्रयागराज के लिए चलती हैं। महाकुंभ के दौरान विशेष बस सेवाएं भी शुरू की गई हैं।
- हवाई जहाज: अगर आप समय बचाना चाहते हैं, तो आप हवाई जहाज से प्रयागराज जा सकते हैं। वहां से आप टैक्सी या अन्य साधन से महाकुंभ तक पहुंच सकते हैं।
दिल्ली से प्रयागराज के लिए चलने वाली ट्रेन
| ट्रेन का नाम | दिल्ली से खुलने का समय | प्रयागराज पहुंचने का समय |
| वंदे भारत एक्सप्रेस (22416) | 3:00:00 PM (शाम) | 09:11 PM (रात) |
| आरएनसी गरीब रथ (12878) | 04ः16 PM (शाम) | 10:58 PM (रात) |
| डीबीआरटी राजधानी (12424) | 04:20 PM (शाम) | 11:08 PM (रात) |
| तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12310) | 05:10 PM (शाम) | 12:03 AM (रात) |
| मधुपुर हमसफ़र (12236) | 05:20 PM (शाम) | 12:23 AM (रात) |
| झारखंड एक्सप्रेस (12818) | 08:45 PM (शाम) | 04ः15 AM (सुबह) |
| महाबोधि एक्सप्रेस (12398) | 12:50 PM (दोपहर) | 08ः25 PM (रात) |
| पूर्वा एक्सप्रेस (12304) | 05:40 PM (शाम) | 01:15 AM (रात) |
दिल्ली से प्रयागराज के लिए फ्लाइट
अगर आप दिल्ली से तीर्थनगरी प्रयागराज फ्लाइट से जाना चाहते हैं तो यह सेवा भी उपलब्ध हैं। इसमें आपका समय बचेगा और आप जल्दी महाकुंभ तक पहुंच सकते हैं। दिल्ली से कम से कम तीन नॉन स्टॉप विमान प्रयागराज के लिए उड़ती हैं। इसके साथ ही वन स्टॉप और टू स्टॉप फ्लाइट भी दिल्ली से प्रयागराज के लिए उपलब्ध हैं। दिल्ली से प्रयागराज के बीच इंडिगो और एलाइंस एअर की सेवा मौजूद हैं। अपने सहूलियत के हिसाब से आप किसी भी दिन विमान का टिकट बुक सकते हैं।
दिल्ली से प्रयागराज के लिए बस सेवा
हमने आपको जिस तरह दिल्ली से प्रयागराज के बीच ट्रेन और प्लेन सेवा के बारे में जानकारी दी। ठीक इसी तरह से आपको बस के बारे में बताएंगे, ताकि आपके पास सारे विकल्प मौजूद हो। बता दें कि दिल्ली के अलग-अलग बस अड्डा से प्रयागराज के लिए बसें चलती हैं। इनमें यूपी रोडवेज और प्राइवेट बसें शामिल हैं। दिल्ली के आनंद विहार से रोजाना यूपी रोडवेज की तीन नन एसी बसें मौजूद हैं, जो डायरेक्ट प्रयागराज तक चलती हैं। इसके अलावा दर्जनों प्राइवेट एसी और नन एसी बसें आनंद विहार, कश्मीरी गेट, नोएडा, ग्रेटर नोएडा से चलती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
