Holi Special Trains: होली पर घर जाने का हो गया इंतजाम, रेलवे ने की तगड़ी व्यवस्था; इन शहरों से चलेंगी 250 स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से 250 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। उत्तर रेलवे अपनी ओर आरक्षित और अनारक्षित ट्रेनें भी संचालित करेगा। हमारा मकसद है कि होली के त्योहार पर जो लोग अपने घर जा रहे हैं, वे दोबारा स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से अपने कार्यक्षेत्र पर लौट सकें।

Holi Special Trains: होली पर यूपी-बिहार-झारखंड जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। नई दिल्ली-आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों से यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए उत्तर रेलवे 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। होली पर उत्तर रेलवे की तैयारियों को लेकर उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय से बात की।

holi special train

होली वाली ट्रेनें (फाइल फोटो)

ट्रेनों का पुख्ता इंतजाम

हिमांशु शेखर ने बताया कि सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक होली का पर्व है। घर से दूर काम या व्यवसाय करने वाले कई लोग घर पर अपनों के साथ होली का त्योहार मनाना चाहते हैं। इसके लिए उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। हर बड़े स्टेशन जैसे नई दिल्ली, आनंद विहार और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर जहां बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं, वहां पुख्ता व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुरक्षा में कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई गई है।

End of Feed