VIDEO: 'भक्तों का दुख सह नहीं पाते...', GST रिफॉर्म पर मनोज तिवारी ने गुनगुनाया भजन; अनोखे अंदाज में की PM मोदी की तारीफ

Bihar Election 2025: जीएसटी सुधार (GST Reform) को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने शनिवार को अपने आवास पर एक विशेष भजन गाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “अवतारी पुरुष” बताते हुए उनके सम्मान में गीत गुनगुनाया। उन्होंने गाने के अंदाज में कहा कि बिहार का अपमान करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। हाल ही में बिहार कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया था, जहां बिहार की तुलना बीड़ी से की गई थी।

Bihar Election 2025: भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने शनिवार को अपने आवास पर जीएसटी सुधार (GST Reform) को लेकर एक विशेष भजन गाया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “अवतारी पुरुष” बताते हुए उनके सम्मान में गीत गुनगुनाया।

manoj tiwari

पीएम मोदी की तारीफ में सांसद मनोज तिवारी ने गुनगुनाया भजन।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

भक्तिमय माहौल के बीच मनोज तिवारी ने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने गाने के अंदाज में कहा कि बिहार का अपमान करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। हाल ही में बिहार कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया था, जहां बिहार की तुलना बीड़ी से की गई थी।

End of Feed