Delhi Club Firing: दिल्ली के शहादरा में एक नाइट क्लब के बाहर बदमाशों ने फायरिंग की। हथियारों से लैस बदमाशों ने पहले बाउंसरों को घुटनों पर बैठाया। जिसके बाद हवाई फायरिंग की। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों को भी पकड़ने में जुटी हुई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
क्लब के बाहर फायरिंग
ये भी पढ़ें - Festival Special Train: त्योहारों पर इन शहरों के लिए चलेंगी तीन नई ट्रेनें, घर जानें की राह बनेगी आसान
क्लब के बाहर दो कारतूस, 8 खाली खोखे मिले
पुलिस ने बताया कि शनिवार की देर रात 12 बजकर 59 मिनट पर पुलिस को झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कांच क्लब के बाहर गोलीबारी के बारे में सूचना मिली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमापुरी पुलिस थाने का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और क्लब के बाहर सड़क पर दो कारतूस और आठ खाली खोखे बरामद किए। उन्होंने बताया कि क्लब के दरवाजे पर गोली लगने के दो निशान थे।
दो और आरोपियों की हुई पहचान
क्लब के ‘बाउंसर’ द्वारा दर्ज करायी शिकायत के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 11 बजकर 45 मिनट पर क्लब में चार पुरुष पहुंचे। उनमें से दो ने अपनी बंदूक दिखायी और उस पर गोली चलायी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी इसके बाद विवेक विहार की ओर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गयी और शाहरुख नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि दो और आरोपियों की पहचान कर ली गयी है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
