दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद

मंगलवार को दिल्ली के बाहरी इलाके बवाना में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू कर दिया है।

Delhi Fire News: बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में मंगलवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। राहत की बात है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर सूचना मिली और दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।’’

Delhi bawana fire

फैक्ट्री में लगी आग।

उन्होंने बताया कि घटना में अब तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

End of Feed