डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने की कोशिश, BJP ने कहा, AAPदा वाले दलित विरोधी; दलित वेलफेयर फंड में भी घोटाला

देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को पंजाब में अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को एक शरारती व्यक्ति ने खंडित करने का प्रयास किया। इस पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया है और पार्टी को दलित विरोधी करार दिया है।

पंजाब के अमृतसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने के प्रयास पर राज्य सरकार पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। एक तरफ मायावती का कहना है कि यह घटना सरकारी लापरवाही के कारण हुई है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सरकार तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करे। दूसरी तरफ भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP और BJP के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। ऐसे में भाजपा की तरफ से आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोले गया है। इस हमले की कमान अनुराग ठाकुर ने संभाली।

Amritsar-br-ambedkar statue

अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा

बता दें कि कल यानी रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबा साहेब अंडेकर की प्रतिमा को खंडित करने का प्रयास किया गया। घटना पंजाब के अमृतसर की है। अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थित प्रतिमा को एक शरारती व्यक्ति ने तोड़ने का प्रयास किया। उसने संविधान को भी आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया। जब इस संबंध में विभिन्न सामाजिक संगठनों को जानकारी मिली तो वे भी वहां अपना विरोध जताने के लिए पहुंच गए।

End of Feed