Delhi Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड में दो बदमाश ढेर, डकैती की वारदात को अंजाम देने आए थे आरोपी

Delhi Police Encounter: दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाशों की मौत हो गई। ये बदमाश डकैती की वारदात को अंजाम देने आए थे। इसी दौरान उनका पुलिस की टीम के साथ सामना हुआ।

Delhi Police Encounter: दिल्ली में शनिवार सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश गोली लगने से ढेर हो गए। यह घटना दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बदमाश डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में आए थे। इसी दौरान पुलिस की टीम से सामना होने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

End of Feed