Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव कब होंगे? इस सवाल से भारतीय निर्वाचन आयोग आज पर्दा उठा देगा। बता दें कि निर्वाचन आयोग आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। चुनाव आयोग दोपहर दो बजे विज्ञान भवन दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख का ऐलान करेगा।
चुनाव आयोग
कितने चरण में होंगे चुनाव?
दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। बता दें कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, विपक्षी भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी-अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। साथ ही एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं।
विधानसभा का कार्यक्राल कब होगा समाप्त
दिल्ली विधानसभा का पांच वर्षीय कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। ऐसे में इस बार फरवरी के दूसरे सप्ताह में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। हालांकि, दोपहर 2 बजे यह स्पष्ट हो जाएगा कि कब चुनाव होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो फरवरी 2020 में ही वह संपन्न हुए थे जिसमें आम आदमी पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज की थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
