Bageshwar Dham News: आज दिल्ली के जंतर मंतर पर बागेश्वर सरकार के समर्थक सनातन धर्म संसद (Dharma Sansad) का आयोजन करने जा रहे हैं और बागेश्वर सरकार ने इस धर्म संसद का समर्थन कर दिया है। आज सुबह 10 बजे से धर्म संसद शुरू होने जा रही है। धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के ट्विटर हैंडल से लोगों से यहां पहुंचने की अपील की गई है। माना जा रहा है कि आज जंतर-मंतर पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो सकती है।
सनातन के समर्थन में… t.co/wZXHRttZsJ
— ANI (@ANI) Feb 4, 2023
बागेश्वर धाम का ट्वीट
इसको लेकर बागेश्वर धामर की तरफ से एक पोस्टर भी जारी किया गया हैजो सोशल मीडिया और व्हाट्स ऐप पर वायरल हा रा है। पोस्टर में लिखा गया है, 'पहुंचो जंतर-मंतर परमपूज्य श्री श्री 1008 श्री बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर महाराज जी के समर्थन में, दिनांक – रविवार, 5 फरवरी, 2023. समय- सुबह 10 बजे, स्थान- जंतर-मंतर, नई दिल्ली। सभी हिंदू संगठन सादर आमंत्रित हैं। सभी सनातनियों से अनुरोध हैं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।' इस प्रदर्शन का आयोजन बागेश्वर बालाजी धाम, शिष्य मंडल दिल्ली ने किया है।लगे हैं ये आरोप
आपको बता दें कि इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ उन पर चमत्कार और अंध विश्वास को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके समर्थन में बयानबाजी जारी है। बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि वह कोई चमत्कार नहीं करते हैं बल्कि यह तो बालाजी महाराज की कृपा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
