दिल्ली में मोहम्मदपुर और नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग तेज, जानें क्या हो सकती है नई पहचान

दिल्ली में मोहम्मदपुर का नाम बदलकर माधवपुरम और नजफगढ़ का नाहरगढ़ नाम करने की मांग तेज हो गई है। बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधवपुरम करने की मांग उठाई है। वहीं बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने भी नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने का प्रस्ताव रखा है।

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आर. के. पुरम सीट से जीत दर्ज करने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक अनिल शर्मा ने मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर 'माधवपुरम' करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम पहले ही इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित कर चुका है, लेकिन यह विधानसभा में लटका हुआ था।

Delhi (1)

फाइल फोटो

अनिल शर्मा ने कहा, "अब दिल्ली में नई सरकार बनी है। यह जनता की सरकार है और जनता की मांग पर काम किया जाएगा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही उन्हें विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति मिलेगी, वे इस प्रस्ताव को सदन में रखेंगे।

End of Feed