Delhi News: पड़ोसी के पिटबुल ने महिला पर किया हमला, मालिक पर कुत्ते को उकसाने का आरोप

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक पिटबुल कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया। पीड़ित महिला ने कुत्ते के मालिकों पर उसे हमला करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। कुत्ते के काटने से महिला को पांच जगह गंभीर चोटें आईं हैं। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Delhi News: दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके में एक महिला पर पड़ोसी परिवार के पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। पड़ोसी परिवार अपने कुत्ते को महिला के घर के बाहर शौच करा रहा था। इस बात पर आपत्ति जताने पर दोनों लोगों में विवाद हो गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि पड़ोसियों ने अपने कुत्ते को हमला करने के लिए उनपर छोड़ दिया। इस दौरान पड़ोसियों ने महिला के साथ बदतमीजी भी की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पीड़ित महिला ने पड़ोसी परिवार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।

pitbull dog attacked

पिटबुल ने महिला पर किया हमला (फोटो साभार - istcok)

पड़ोसी के बेटे ने पीड़ित को दिया धक्का

स्वरूप नगर इलाके की गली नंबर 14 में रिया देवी रहती है। 3 नवंबर की सुबह 9 बजे के करीब उनके पड़ोसी परिवार की महिला अपने पिटबुल नस्ल के कुत्ते को रिया के घर के आगे शौच करा रही थी। जब रिया ने इस बात के लिए पड़ोसी महिला को मना किया, तो दोनों के बीच बहस छिड़ गई। सीसीटीवी वीडियो के अनुसार दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा होने के दौरान ही कुत्ते ने रिया पर हमला कर दिया। इस दौरान पड़ोसी महिला के बेटे ने रिया को धक्का भी दिया और उसके साथ बदतमीजी की। पीड़िता महिला का आरोप है कि पड़ोसियों ने कुत्ते को हमला करने के लिए उकसाया था। वीडियो में रिया अपना जख्मी हाथ पकड़े हुए भी नजर आ रही है।

End of Feed