Delhi News: मेट्रो ट्रेन के आगे महिला ने कूदकर दी जान, राजौरी गार्डन स्टेशन पर हुआ बड़ा हादसा

दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने सुसाइड कर लिया। महिला ने मेट्रो ट्रेन के आगे स्टेशन पर कूदकर जान दे दी।

Delhi News: दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर दीपावली के दिन एक महिला ने सुसाइड कर लिया। महिला ने मेट्रो ट्रेन के आगे स्टेशन पर कूदकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, महिला की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। हालांकि, महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुटी है।

delhi metro

दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे महिला ने कूदकर दी जान

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस घटना के बाद पूरे स्टेशन पर सनसनी फैल गई और मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया है। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि जिस महिला ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या की है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मामले की आगे की जांच जारी है।

End of Feed