Delhi-NCR Weather 19-November-2025: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच सर्दी का सितम शुरू, रात में कंपा रही सर्द हवाएं; जानें मौसम का हाल

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-November-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज मौसम का पूर्वानुमान, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-November-2025: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर राजधानी पर भी पड़ रहा है। जिससे तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। खासतौर पर रात के पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच कोहरे और प्रदूषण का सितम भी जारी है। शहर में सर्द हवाओं के चलते शीतलहर जैसी स्थिति महसूस हो रही है। हालांकि दिन में अभी भी धूप का असर ज्यादा है। जिस कारण दिन में कंपकंपी का एहसास नहीं हो रहा है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है:

delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध और कोहरे की परत कई इलाकों में देखने को मिली। हालांकि दिन में धूप खिली रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल राजधानी में शीतलहर जैसी स्थिति भी बनी हुई है। सुबह और रात के समय कोहरा पड़ने के कारण विजिबिलिटी भी कम हो रही है। साथ ही लोग प्रदूषण का अटैक भी झेल रहे हैं। आज दिल्ली सुबह का औसत एक्यूआई 392 दर्ज किया गया।

End of Feed