Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-Apr-2025: पिछले दिनों हुई बारिश के बाद फिर लौटी गर्मी से दिल्ली तप रही थी। हीटवेव के अलर्ट हटने और रात को चलती हवाओं के कारण दिल्ली में न्यूतम तापमान में एक डिग्री गिरावट भी देखी गई थी। अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि दिल्ली में फिलहाल लू की आशंका नहीं है। आज शुक्रवार का न्यूतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। बीते 17 अप्रैल से तुलना करें तो शुक्रवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था। यहां का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम था।
कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली में 18 अप्रैल के लिए IMD ने तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हवाओं के साथ कुछ बादल भी नजर आएंगे, जिसके कारण तापमान में कुछ कमी दर्ज की जा सकती है। शहर में आज 20 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि कल के लिए बिजली और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि इस हफ्ते के लिए तीन दिनों का हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया था, जिसे बुधवार को हटा लिया गया।
कल के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने कल, यानी 19 अप्रैल के लिए बिजली चमकने-गरजने और आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी करके सावधान रहने को कहा है। कल 30 से 50 किलोमीटर की तेज रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं। कल दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे जो शाम को घने हो सकते हैं। इसके साथ ही चमक-गरज के साथ बहुत हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। इसके कारण तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
