Delhi: तिहाड़ जेल में चली तबादला एक्सप्रेस, 9 जेलों के सुपरिटेंडेंट को बदला गया

Delhi: दिल्ली की तिहाड़ जेल में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल किया गया है। यहां 9 जेलों के अधीक्षक यानी (Superintendents) बदले गए हैं। यह परिवर्तन कुछ अधीक्षकों के कार्यकाल समाप्त होने और उनकी कार्यकुशलता के आधार पर किया गया है। यह फैसला बीते कई वर्षों के बाद तिहाड़ जेल के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Delhi News: दिल्ली की तिहाड़ जेल में हाल ही में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जानकारी के अनुसार, इसमें 16 जेलों में से नौ जेलों के अधीक्षकों (Superintendents) का ट्रांसफर किया गया है। बीते वर्षों में यह सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है। जेल मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार, कुछ अधीक्षकों की पदस्थापन की अधिकतम अवधि समाप्त हो चुकी थी, जबकि कुछ अन्य अधीक्षक पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।

Delhi Tihar Jail

दिल्ली तिहाड़ जेल में तबादला एक्सप्रेस

किन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

बताया जा रहा है कि कुछ अधीक्षकों को उनकी दक्षता (Efficiency) के आधार पर संवेदनशील जेलों में भेजा गया है। नए पदस्थापनों में, जेल संख्या तीन के अधीक्षक प्रवीर कुमार सिंह को जेल संख्या सात का दायित्व सौंपा गया है, साथ ही उन्हें जेल की इंटेलिजेंस और क्यूआरटी की देखरेख का अतिरिक्त कार्य भी दिया गया है। अन्य प्रमुख बदलावों में, जेल संख्या दो के अधीक्षक आदित्य कुमार अस्थाना का तबादला जेल संख्या चार किया गया है, और उन्हें जेल संख्या तीन का अतिरिक्त दायित्व भी मिला है।

End of Feed