दिल्ली के स्कूलों को बार-बार मिल रही बम से उड़ाने की धमकी पर AAP नेताओं ने सरकार पर बोला हमला

दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। AAP ने दिल्ली और केंद्र की भाजपा सरकार पर इस मामले में गंभीरता पूर्वक कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व अन्य नेताओं ने कहा कि बार-बार धमकियों के बावजूद कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया और भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

दिल्ली में आज यानी सोमवार 18 अगस्त को एक बार फिर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस पर आम आदमी ने दिल्ली में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। 'AAP' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व अन्य नेताओं ने द्वारका स्थित दो स्कूलों और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बच्चों और पैरेंट्स की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को फेल करार दिया है। दिल्ली के स्कूलों को बार-बार धमकी मिल रही है, इसके बावजूद एक भी आरोपी के न पकड़े जाने और कोई ठोस कार्रवाई न होने पर भी AAP ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया।

Arvind Kejriwal PTI

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आतिशी और अन्य नेताओं ने बोला सरकार पर हमला (फोटो - PTI)

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने X पर कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, द्वारका समेत द्वारका के कई स्कूलों को आज फिर बम की धमकियां मिली हैं। दिल्ली के स्कूलों को बार-बार धमकियां मिलती हैं लेकिन आज तक न कोई पकड़ा गया है, न कोई कार्रवाई हुई है। भाजपा से ना तो दिल्ली संभल रही है, ना ही दिल्ली की कानून- व्यवस्था। भाजपा की सरकारें दिल्ली में पूरी तरह फेल हो चुकी हैं।

End of Feed