Delhi Encounter: दिल्ली के रोहिणी में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, बिहार के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर

दिल्ली के रोहिणी में एनकाउंटर में बिहार के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मारे गए। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में यह एनकाउंटर हुआ। बताया जा रहा है कि ये चारों अपराधी बिहार चुनाव से पहले किसी बड़े अपराध की योजना बना रहे थे।

Delhi Rohini Encounter: दिल्ली के रोहिणी इलाके में देर रात बड़ा एनकाउंटर हुआ। जिसमें बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर हो गए। मुठभेड़ के दौरान गैंग का सरगना रंजन पाठक भी मारा गया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह एनकाउंटर हुआ। मारे गए अपराधियों में तीन बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले थे और एक अपराधी दिल्ली का निवासी था।

delhi encounter - ANI

रोहिणी में बड़ा एनकांउटर (ANI)

रोहिणी में कहां हुआ एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार बहादुर शाह मार्ग स्थित डॉ. आंबेडकर चौक से पंसाली चौक के बीच बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:20 बजे यह घटना हुई। पुलिस को सूचना मिली कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले यह गैंग बड़े अपराध की योजना बना रहा था। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने रोहिणी इलाके में घेराबंदी की। जब पुलिस टीम ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। पुलिस टीम और चार संदिग्ध अपराधियों के बीच यह मुठभेड़ काफी देर तक चली। जिसमें चारों अपराधी घायल हो गए। जिन्हें तुरंत रोहिणी के डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed