Delhi Accident News: दक्षिणी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार दंपती और उनकी 18 माह की बेटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपित चालक को पकड़ लिया और घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर ऑडी कार को जब्त किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली में ऑडी ने मारी बाइक सवार को टक्कर
दिल्ली में ऑडी कार का कहर
पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि घायल दंपती, परवेज और उनकी पत्नी हिना, जामिया इलाके में रहते हैं। परवेज ने बताया कि वे बुधवार रात अपने रिश्तेदार के घर गए थे और बृहस्पतिवार तड़के बाइक से लौट रहे थे, जब जंगपुरा में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। घटना की सूचना पुलिस को 3:30 बजे मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक और ऑडी कार को जब्त किया और केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की।
मौके से फरार हुआ आरोपी चालक
बता दें कि मौका देख आरोपी चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। लेकिन इसमें हैरान कर देने वाला बात ये थी कि उस दौरान पुलिस वहीं थी। सामने आई वीडियो में पुलिस की मौजूदगी के बाद भी ऑडी कार चालक वहां से फरार हो गया। इस घटना से सबसे पहला सवाल ये उठ रहा है कि पुलिस के होते हुए आरोपी वहां से कैसे भाग गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
